हांगकांग में विवादित प्रत्यर्पण विधेयक को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित करने के बाद भी प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच हांगकांग की चीफ एक्जीक्यूटिव कैरी लैम की एक लीक ऑडियो को सार्वजानिक करने को लेकर कल मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कैरी लैम द्वारा इस बात से इंकार किया कि उन्हें इस्तीफा देने से चीन रोक रहा है। उनका कहना है कि पद पर बने रहना मेरा अपना फैसला है क्योंकि शहर में जारी मुश्किलों को मैं खत्म करना चाहती हूँ । साथ ही उन्होंने भावुक होते हुए यह भी कहा कि “मैं अपनी टीम और हांगकांग के लोगों के साथ मिल कर रहना चाहती हूँ। लैम का यह बयान एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के लीक होने के एक दिन बाद आया है। जिसमें बंद दरवाजे में हुई एक मीटिंग में उन्होंने कहा कि शहर के हालात के कारण उन्हें पद छोड़ने का विकल्प दिया गया। एक न्यूज़ एजेंसी द्वारा अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। कैरी लैम ने कहा कि मैंने कभी सेंट्रल पीपुल्स गर्वंमेंट से इस बारे में चर्चा भी नहीं की। इस्तीफा नहीं देना मेरा अपना फैसला है।
हांगकांग में प्रत्यर्पण बिल को लेकर जून माह से ही सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी है। जो धीरे-धीरे आक्रामक होता जा रहा है। इस विधेयक के अनुसार अपराध करने पर क्रिमिनल को चीन प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन लगातार 13वें सप्ताह भी जारी रहा और 1,117 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदर्शनकारियों की पांच मांगें हैं। औपचारिक तौर पर विधेयक वापिस लेना, पुलिस की जांच के लिए आयोग का गठन, शहर के राजनीतिक क्रांति को दोबारा शुरू करना।

