world

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना में बदूंकधारियों ने छह जगह किया हमला, नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियाना में बदूंकधारियों ने छह जगह गोलीबारी की। गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और काफी लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक बंदूकधारी को मार गिराया, बल्कि दूसरे की तलाश जारी है। बदूंकधारियों ने गोलीबारी सेंट्रल सिनेगॉग नामक जगह पर की। जो यहूदियों का उपासना स्थल है। 14 लोग अस्पताल में भर्ती है, जिनमें 6 की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

ऑस्ट्रिया में कोरोना का संक्रमण भी दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर सरकार ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन जारी करने के कुछ समय बाद ही यह हमला हुआ है। हमले को ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेल्टियन क्रूज़ ने एक आतंकवादी हमला बताया है और कहा है कि एक हमलावर मारा गया है। ऑस्ट्रिया के गृहमंत्री कार्ल नेहमा ने कहा कि ”अभी कम-से-कम एक और हमलावर की तलाश की जा रही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की निंदा की और उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ” वियना में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमलों से गहरा सदमा और दुखी हूं । इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”

हमले की निंदा करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा ” वियना में हमला दुखद है। फ़्रांस के बाद हमारे क़रीब देश ऑस्ट्रिया को निशाना बनाया गया है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि हम झुकेंगे नहीं और साथ मिलकर लड़ेंगे।”
फ्रांस में भी हाल में आंतकवादी हमला हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति ने चाकू से तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

ऑस्ट्रिया पुलिस ने हमले पर बताया ”कि गोलीबारी की ये घटना वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग के पास हुई जो शहर का मुख्य यहूदी मंदिर है”।

You may also like