अमेरिका में आज राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव है। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, व्हाइट हाउस में कौन बैठेगा इस तरह के सवालों के जवाब नतीजों के बाद ही सामने आएंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और रिपब्लिक पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप है। भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने उप-राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को मैदान में उतारा है। कमला हैरिस मूल रुप से भारत की निवासी है। वह तमिलनाडू के थिरुवरुर जिले के थुलसेंद्रपुरम गांव से आती है। आज कमला के पैतृक गांव में उनके पोस्टर लगाए गए है। इतना ही नहीं उनके परिवारिक मंदिर में उनके लिए स्पेशल पूजा भी रखी गई है।
कमला के गांव में आज पूरी तरह माहौल बना हुआ है। लोग उनकी पार्टी की जीत के लिए दुआएं कर रहे है। ताकि वह अमेरिका की उप-राष्ट्रपति बनें। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी करीब माने जाते हैं। लेकिन चीन और पाकिस्तान डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनते नहीं देखना चाहते। क्योंकि उन्होंने चीन को अ्पने चुनावी भाषणों में काफी कोसा है। कुछ दिन पहले ही भारत और अमेरिका में रक्षा सौदों को लेकर कुछ समझौते हुए है। समझौतों को लेकर चीन भारत पर तंज कस रहा है। बार-बार सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है।
अब देखना होगा कि अमेरिकी लोग किसे अपना नया राष्ट्रपति चुनते हैं या दोबारा डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति मौका मिलता है। वहीं कमला हैरिस की पार्टी को जिताने के लिए उनके पैतृक गांव में पूजा की जा रही है।

