Country

कोरोना से मौतों के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंचा भारत

दुनिया के साथ -साथ भारत में भी कोरोना वारयस तेजी से फ़ैल रहा रहा है। कोरोना का कहर भारत में इतनी तेजी से  फैल रहा है कि दुनिया के कई देशों से आगे  निकल मौत के मुंह की तरफ जा रहा  है । देश में अब हर दिन करीब 45 से 50 हजार के बीच मामले आ रहे हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस के मामले 16 लाख के पार हो गए हैं और अब तक इस वायरस से 35 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। मौत का आंकड़ा इतना अधिक हो गया है कि भारत इटली को पीछे छोड़ पांचवें नंबर पर पहुंच गया है।

कोरोना वर्ल्ड मीटर के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौतों के मामले में भारत अब इटली से आगे निकल चुका है और पूरी दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। भारत में कोरोना वायरस से अबतक 35,786 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत से आगे अब बस चार देश ही बचे हैं, जिनमें अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन और मैक्सिको है। अमेरिका में कोरोना वायरस से जहां 155067 मौतें हुई हैं, वहीं ब्रिटेन में 45999, ब्राजील में 91377 और मैक्सिको में 45361 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों का अध्ययन से यह बात सामने निकलकर आई है कि सिर्फ जुलाई में दस लाख से अधिक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 30 जून तक यानी शुरुआती चार महीनों की बात करें तो देश में कोरोना के कुल 5.68 लाख केस थे। वहीं, अब इसकी संख्या बढ़कर 1,639,350  लाख हो गई है।

इसके अलावा, अगर कोरोना वायरस के मरीजों की बात करें तो भारत में अभी कोरोना वायरस के मामले 1,639,350 हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि कोरोना के कुल 1,639,350 मामलों में 1,059,093 लोग रिकवर हो चुके हैं और फिलहाल देश में 544,471 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस के मामलों में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है।

कल 30 जुलाई की ही बात करें तो बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 53,123 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं  कल 775 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में रिकवरी और डेथ रेट अन्य बड़े देशों की तुलना में काफी बेहतर है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD