sport

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को सात विकेट से दी मात

कोरोना काल के बीच खेली गई तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में मेहमान टीम आयरलैंड बेशक सीरीज 1 -2 से हार गई,लेकिन तीसरे और आखिरी मुकाबले में आयरलैंड ने इंग्लैंड पर ऐसिहासिक  सात विकेट जीत दर्ज की। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेली जा गई तीन वनडे मैचों की  सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से पहले ही जीत हासिल कर चुका था,लेकिन आयरलैंड ने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के दिए 329 के विशाल स्कोर  को बौना साबित कर ऐतिहासिक जीत  हासिल की। आयरलैंड की इस जीत के हीरो कप्तान एंड्रयू बालबर्नी और पॉल स्टार्लिंग रहे।इन दोनों के बीच शानदार  214  रनों की  साझेदारी  रही।  पॉल स्टार्लिंग ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे।

इससे पहले आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले दोनों मैचों में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सका था। इंग्लैंड सीरीज पहले ही जीत चुका था । पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान इयोन मोर्गन ने 106 रनों की शानदार शतकीय  और टॉम बेंटन की  58 तथा डेविड विली की 51रनों  की पारियों  से इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 49.5 ओवर में 328 रन का विशाल स्कोर बनाया।

जबाब में आयलैंड ने 49.5 ओवर में तीन  विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाकर इस मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

ऑयरलैंड के 50 रन के स्कोर पर डेलनी 12रन  के रूप में उसे पहला झटका लगा। लेकिन इसके बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और संभल कर खेलते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। एक ओर से स्टार्लिंग ने तेजी से रन बटोरे जबकि कप्तान बालबर्नी ने दूसरा छोर संभालते हुए बेहतरीन पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए स्टार्लिंग और बालबर्नी के बीच 214 रन की मैच विजयी साझेदारी हुई। इसके बाद हैरी टेक्टर 29 और केविन ओब्रायन ने 21 रनों  की नाबाद पारी खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग ने 128 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों के दम पर 142 रनों की पारी खेली। वहीं, कप्तान बालबर्नी ने 112 गेंदों में 12 चौकों के साथ 113 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से डीजे विली ने 10 ओवर में 70 रन देकर एक विकेट और आदिल राशिद ने 10 ओवर में 61 रन देकर 1 विकेट  हासिल किया।  महमूद ने 9.5 ओवर में 58 रन, कुरैन ने 10 ओवर में 67 रन, मोइन अली ने 7 ओवर में 51 रन दिए। इन तीनों गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिल पाया।

आयरलैंड का 329 रनों का चेज अब इंग्लैंड में एक मेहमान टीम द्वारा सबसे अधिक सफल वनडे रनों का पीछा है। इससे पहले 2002 में भारत ने इंग्लैंड में 326 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ अधिकतम सफल चेज
329 आयरलैंड, रॉज बाउल, 2020*
326 भारत,लॉर्ड्स, 2002
322 श्रीलंका, लीड्स, 2006
317 भारत, द ओवल, 2007

You may also like