चौदवें एशियन स्कूल चेस टूर्नामेंट में देहरादून की जसमायरा गुंबर ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। टूर्नामेंट का आयोजन सात से 15 जुलाई के बीच श्रीलंका के एक होटल में किया गया था । अंडर-9 गर्लस कैटेगिरी की टीम इवेंट प्रतिस्पर्धा में जसमायरा ने यह गोल्ड मेडल जीता है ।
जसमायरा दून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी में चौथी कक्षा की छात्रा हैं। जसमायरा के पिता सौरभ गुंबर का दून में यूनिफार्म का बिजनेस है। जसमायरा छह साल की उम्र से चेस खेल रही हैं। वह तीन साल से गर्लस ग्रुप और अपनी ऐज कैटेगरी में स्टेट चैंपियन हैं।
वर्तमान में जसमायरा की इंटरनेशनल रेटिंग 1023 है।और उनका यह पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल भी है। इससे पहले भी जसमायरा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी हैं। छोटी उम्र में बिटिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी हासिल की है।भारत से 38 गल्र्स और ब्वॉयज की टीम श्रीलंका गई थी। टीम में अंडर-9 के अलावा 11, 13, 15, 17 कैटेगरी के खिलाड़ी भी शामिल थे।उनके पिता सौरभ गुंबर को बेटी की इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है

