Country

कंगना रनौत ने बॉलीवुड को कहा गटर, बड़े हीरोज जवान लड़कियों का करते हैं शोषण

कंगना रनौत ने एक बार फिर बॉलीवुड को निशाना बनाया है। हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने कुछ टीवी चैनलों और उनके एंकरों पर गैरजिम्मेदाराना और आपत्तिजनक रिपोर्टिंग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी बात को लेकर बॉलीवुड क्वीन को इन सभी फिल्म निर्माताओं पर गुस्सा आ गया। फिर क्या था, कंगना ने धड़ा-धड़ ट्वीट किए। हालांकि इन ट्वीट में कंगना ने किसी फिल्म निर्माता या एक्टर का नाम नहीं लिया, पर हमला करने में कमी भी नहीं छोड़ी।

 

कंगना ने अपने पहले ट्वीट में कहा “बुलीवुड ड्रग्स, एक्सप्लॉइटेशन, नेपोटिज्म और जिहाद का गटर है। इस गटर को साफ करने की बजाए इसे बंद किया हुआ है। रुठवससलूववकैजतपामेठंबा को मुझ पर भी केस करना चाहिए। जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक आप सबको एक्सपोज करती रहूंगी।’

 

क्वीन ने अपने दूसरे ट्वीट में बड़े हीरोज पर निशाना साधा और ट्वीट कर कहा कि “बड़े हीरोज न केवल महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखते हैं, बल्कि ये युवा लड़कियों का शोषण भी करते हैं। सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा को आगे नहीं आने देते, बल्कि 50 साल की उम्र में खुद स्कूली बच्चों का रोल करना चाहते हैं। वे कभी किसी के लिए खड़े नहीं होते। फिर भले ही उनकी आंखों के सामने लोगों के साथ नाइंसाफी हो रही हो“।’

 

कंगना यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा “एक-दूसरे के प्रति ईमानदारी के आधार पर इंडस्ट्री में एक अलिखित कानून है कि तुम मेरे सीक्रेट्स छिपाओ, मैं तुम्हारे छिपाऊंगा। जबसे मैं पैदा हुई हूं, तब से फिल्मी परिवारों के इन्हीं मुट्ठीभर लोगों को इंडस्ट्री चलाते देख रही हूं। बदलाव कब आएगा।“

 

बता दें दिल्ली हाईकोर्ट 4 फिल्म एसोसिएशन और 34 फिल्म निर्माताओं ने दायर याचिका में कहा है कि रिपब्लिक टीवी, इसके पत्रकार अर्नब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, चैनल टाइम्स नाउ, इसके पत्रकार राहुल शिवशंकर और नविका कुमार को बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक रिपोर्टिंग रोकने के निर्देश दिए जाएं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD