उत्तर प्रदेश में दलितों का जीना मुहाल हो गया है । यहां दलितों को लेकर राजनीति चरम पर है। पिछले दिनों हाथरस गैंग रेप कांड में दलित युवती के साथ दुस्साहसिक घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सख्त आदेश दिए थे कि किसी भी जाति के व्यक्ति को साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं होगी। लेकिन इस मामले को एक महीना भी नहीं हुआ है कि आज अमेठी में एक दिल दहलाने वाली घटना घट गई। इस घटना में गांव बंदोईया की दलित प्रधान छोटका के पति अर्जुन ( 40 ) का कुछ दबंग लोगों ने अपहरण कर लिया। उसके बाद जब देर रात तक ग्राम प्रधान के पति अर्जुन घर नहीं लौटे तो उनके बेटे सुरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। ![]() सुबह तड़के पुलिस ने अर्जुन को अधजली हालत में बरामद कर लिया । जहां उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में जब हालत गंभीर हो गई तो आज सुबह प्रधान पति को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में प्रधान पति अर्जुन की मौत हो गई । प्रधान पति के परिजनों ने अपने ही गांव बंदोइया के चार लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले प्रधान पति को अगवा किया और उसके बाद उसे जिंदा जला दिया। परिजनों के अनुसार आरोपी गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा रवि और संतोष है । इसी दौरान मृतक प्रधान पति अर्जुन का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें वह उन्हें लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। उधर दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया है । जिसके मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है। |
अमेठी में दलित प्रधानपति का अपहरण कर जिंदा जलाया, गांव में PAC तैनात


