उत्तर प्रदेश में बदमाशो के हौसले बुलंद हैं। वह खुलेआम हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बनारस में एक ऐसी ही खौफनाक घटना सामने आई है । जहा बीच सड़क पर 2 लोगों को गोलियों से भून डाला गया। चौकाघाट के पास हुई इस घटना ने स्तब्ध कर दिया है।
इस पूरे मामले को सीसीटीवी में देखा जा सकता है। सीसीटीवी के दृश्य दिल दहलाने वाले हैं। अपराधी बेख़ौफ़, बेलगाम और बेरहम है। वारदात इतनी वहशियाना रूप से की गई थी कि दोनों युवक जब तक मर नहीं गए, अपराधी उन्हें गोली मारते रहे।
https://twitter.com/JournoPrashant/status/1299240163764125696?s=19
जानकारी के अनुसार शिवपुर का संजय सिंह सुबह करीब दस बजे अपने साथी दीपक के साथ बाइक से वाराणसी सिटी स्टेशन से चौकाघाट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान चौकाघाट पानी टंकी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने संजय की बाइक को साइड से टक्कर मारकर गिरा दिया।
इससे पहले कि बाइक सवार कुछ समझ पाते, एक बदमाश अपनी बाइक से उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ भाड़ वाले ट्रैफिक के बीच गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में संजय और दीपक के साथ ही पास से गुजर रहे ट्राली चालक बाल्मिकी को भी गोली लग गई। तीनों लोग बुरी तरह से लहू-लुहान हो गयें। जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

