Latest news

दाती महाराज के खिलाफ लुकआउट नोटिस

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार करने के आरोपी दाती महाराज के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है  रेप का आरोप लगने के बाद से दाती महाराज अंडरग्राउंड हो गए है। एक वीडियो मैसेज के माध्यम से उन्होंने मामले की जांच में पुलिस को सहयोग करने की बात कही है। इसके बावजूद पुलिस को डर है कि बाबा देश छोड़कर भाग सकते हैं। इसलिए पुलिस ने बुधवार को उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस किया गया  है। पुलिस ने देश के सभी एयरपोर्ट पर इस नोटिस के जरिए अलर्ट भेजा है कि अगर बाबा कहीं विदेश जाने के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं, तो उनके बारे में फौरन दिल्ली पुलिस को खबर दी जाए। बकायदा, उनके केस से संबंधित डिटेल और फोटो भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like