प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। तीन साल में पांचवी बार और दो महीने में दूसरी बार पीएम नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। । पीएम मोदी भिलाई इस्पात संयंत्र आधुनिकीकरण परियोजना को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। इसके अलावा आईआईटी भिलाई का शिलान्याश भी करेंगे। । यहां वो नया रायपुर स्मार्ट सिटी और भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पीएम केन्द्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत जनता को रायपुर से जगदलपुर तक यात्री विमान सेवा की भी सौगात देंगे। उनके हाथों इस विमान सेवा के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश का आदिवासी बहुल बस्तर संभाग देश के हवाई यातायात के मानचित्र में शामिल हो जाएगा