आम चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो चुका है। अब सभी दल चौथे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी के संपर्क में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बसपा का दामन थाम गठबंधन भी कर सकते हैं जिसका ऐलान मौर्य जल्द ही कर सकते हैं। असल में बसपा ने अपने पुराने नेताओं की वापसी को लेकर काफी सॉफ्ट रुख अपनाया हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आखिरी चरण के चुनाव से पहले इस पर फैसला हो सकता है और मौर्य खुद भी चुनाव लड़ सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले सपा, भाजपा और बसपा में रह चुके हैं। एक बार फिर उनके बसपा में जाने की चर्चा जोरों पर है। गौरतलब है कि सपा छोड़ने के बाद मौर्य ने अपनी पार्टी बना ली थी। स्वामी प्रसाद मौर्य को पिछले दिनों अपने विवादित बयान को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
बसपा से हाथ मिला सकते हैं मौर्य

