#MeToo में नाम सामने आने के बाद एक्टर आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस किया था. अब राइटर प्रोड्यूसर विनता भी कानूनी तौर से लड़ने के लिए तैयार हैं. बुधवार को विनता ने आलोक नाथ के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी खत लिखकर मामले में न्याय की मांग की है. मुंबई में सिंटा की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. इसमें बॉलीवुड से #MeToo के तहत सामने आए नामों के खिलाफ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.