world

नार्थ कोरिया ने शुरू किया अपना मिसाइल प्रोग्राम अमेरिका रख रहा है नज़र 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग  जून के अंत में  हुई मुलाकात के बाद पहली मिसाइल लॉन्चिंग की गयी  उत्तर कोरिया ने इससे पहले 9 मई को परीक्षण किया था, जिसमें दो मिसाइलें लॉन्च की गई थीं|

दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार को 2 छोटी दूरी की मिसाइलों को समुद्र में दागा है. दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर पूर्वी तटीय  शहर वॉनसान के समीप से कम दूरी तक मार करने वाली दो मिसाइलें दागी गई।

 

25 जुलाई को उत्तर कोरिया ने भी इस जगह से दो मिसाइलों का परीक्षण किया था। उनमें से एक मिसाइल 430 किलोमीटर और दूसरी 690 किलोमीटर दूर तक गई थी। सूत्रों की  मानें तो केएन-23 नामक नई मिसाइलों को आसानी से लांच किया जा सकता है। इन मिसाइलों को मिसाइल रक्षा प्रणाली से बचने के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD