Country

कुख्यात गैंगस्टर रोहित उर्फ लंबू एनकाउंटर में ढ़ेर

कुख्यात गैंगस्टर रोहित उर्फ लंबू को आज सुबह गुरूग्राम में मंगलवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। एनकाउंटर में रोहित का साथी संजय पाठक गंभीर रुप से घायल हो गया और दो पुलिलकर्मी भी जख्मी हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों और सत्येंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रोहित के ऊपर फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक विकास चौधरी की हत्या के मामले में फरार था। इससे पहले गैंगस्टर कौशल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, उसके बाद कौशल गैंग को रोहित ही चला रहा था।

पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली कि गैंगस्टर रोहित और उसका एक साथी सफेद रंग की स्विफ्ट कार में गुरुग्राम के गुर्जर इलाके में घूम रहे है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां मौके पर पहुंची और दोनों को घेर लिया। अपने आप को पुलिस की गिरफ्त में आता देख दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में रोहित उर्फ लंबू मौके पर ही मारा गया, जबकि उसका सत्येंद्र पैर में गोली लगने की वजह से बच गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया कि “एनकाउंटर में दोनों तरफ से 10 राउंड फायरिंग हुई है। रोहित गैंगस्टर राजेश भारती गैंग का प्रमुख सदस्य भी रहा था। रोहित को अपराध की दुनिया में लोग लंबू के नाम से जानते थे।”

You may also like

MERA DDDD DDD DD