पौड़ी जिले में पैराग्लाइडिंग और पैरामोटरिंग जैसे साहसिक खेलों के जरिए अब जंगल और इसके आस-पास के बंजर पड़े क्षेत्रों को आबाद किया जाएगा। बीज बम वर्षा अभियान चलाकर फलदार वृक्षों और सब्जियों को उगाया जाएगा। इसके लिए फलाइंगि एडवेंचर को बीज गिराने का जरिया बनाया गया है। हिमालयन ऐरो स्पोर्टस एसोसिएशन और जिला प्रशासन मिलकर इस पहल को जल्द ही सतपुली क्षेत्र में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जो भी पैराग्लाडर पैरागलाइडिंग और पैरामोटरिंग के लिये सतपुली पहुंचेंगे तो इन्हीं के जरिए फलदार और सब्जी बीजों को जंगल और उन क्षेत्रों में पहुंचाया जाएगा जहां जाने का रूट नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में इन बीजों को गिराया जाएगा जिससे फलहारी जंगली जानवरों को भविष्य में जंगल और इसके आस-पास ही भरपूर आहार मिल सकेगा और मानवीय बस्तियों का रुख ये फलहारी जानवर नहीं करेंगे जिससे मानव-वन्य जीव संघर्ष में तो कमी आएगी ही साथ ही साथ अब तक फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बंदर व अन्य फलहारी जानवर जंगलों में पूर्ण आहार मिलने पर अपना जीवन जंगलों में ही बसर करेंगे। इसके साथ ही अब तक कई बेजुबान जानवर जो कि सड़कों और मुख्य मार्गों पर अपने खाने की अपेक्षा सड़क आ जाते थे और इसी दौरान किसी वाहन के गुजरने के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठते थे उनको अब सड़कों के बजाय जंगल में ही फलदार वृक्षों के फल देने पर पूर्ण आहार मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस योजना को जिले में शुरू किया जाएगा। सतपुली क्षेत्र में पैराग्लाडिंग और पैरामोटरिंग की शुरुआत होने के बाद इस अभियान को जिले में शुरू किया जाएगा।

