राहुल गांधी द्वारा निकाली गई न्याय यात्रा को पूरे एक महीने होने को है। यह न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई और महारष्ट्र जाकर थमेगी। आज यह यात्रा उत्तरप्रदेश में पहुँचेगी। जहां चंदौली में प्रियंका वाड्रा को इस यात्रा स्वागत करना था। लेकिन अब खबर आ रही है कि प्रियंका खराब स्वास्थ्य के चलते आज यात्रा में शामिल नहीं होंगी। लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद जल्द ही इस यात्रा में शामिल होंगी।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। खबरों अनुसार उत्तरप्रदेश में यह यात्रा कुल आठ दिनों तक रहेगी।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में यात्रा की अवधि में कटौती नहीं की गई है, यह आठ दिनों के लिए 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। उनके अनुसार 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम के दिन हैं तथा 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरू होगी।
गौतरलब है कि इससे पहले राहुल की यात्रा बिहार के सासाराम में पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव इस यात्रा में शामिल हुए।कॉंग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने एक खुली जीप में यात्रा की। इस दौरान तेजस्वी ने जीप चलाई। वहीं कांग्रेस नेता राहुल बगल की सीट में बैठे थे। जीप में पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुईं थीं।
इसी यात्रा के दौरान दोनों नेता रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के टेकारी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे और वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। न्याय यात्रा और राहुल गाँधी को देखने के लिए भीड़ जमा थी। विपक्षी महागठबंधन के दोनों नेता दोपहर करीब तीन बजे कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।