Country

पंजाब में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने दीवाली से ठीक पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का फैसला लिया है।इससे लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।इतना ही नहीं भगवंत मान सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 6 फीसदी बढ़ोतरी को भी मंजूरी दे दी है।

 

इस मामले पर खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि,आम आदमी पाटी की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर रही है। कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। हमने जनता से जो वादा किया,उसे पूरा किया है। यह भी कहा कि पंजाब कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के डीए में भी 6 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही कहा कि यह कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा है। इस फैसले से पंजाब के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा।

इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब से वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। वो आज भगवंत मान ने ये वादा पूरा किया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। नई पेंशन स्कीम नाइंसाफ़ी है। पुरे देश में पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए।

 

गौरतलब है कि इसी साल अगस्त के महीने में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी। जिसके वजह से कर्मचारियों का भत्ता 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी किया गया था। इसके अलावा सरकार की तरफ से 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। पिछले महीने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी ऐलान किया था।तब मुख्यमंत्री अशोक सीएम गहलोत ने कहा था कि राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जुलाई 2022 से 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

You may also like