जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक युवक ने गुरुवार को खुलेआम गोलीबारी की। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया। गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूझताछ कर रही है। घायल को स्थानीय होली फैमिली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
This is terrifying situation in #jamia. The man in the video was shot the studentin the rally without any provocation. Spread the word and stand with the students of #Jamia before things get worse.
The student got shot is now admitted in hospital. pic.twitter.com/yYdyWw9GGo— Aysha Renna (@AyshaRenna) January 30, 2020
खबरों के मुताबिक, यहां प्रोटेस्ट चल रहा था। छात्र मार्च शुरू करने जा रहे थे। मार्च करने की अनुमति फिलहाल नहीं मिली थी। उसी दौरान एक शख्स वहां आया और गोलीबारी शुरू कर दी। वह गोली चलाते हुए वह कहता जा रहा था कि आजादी चाहिए आओ मैं तुम्हें आजादी देता हूँ।
वहीं कुछ दूरी पर पुलिस वाले खड़े थे लेकिन उसे नहीं रोका। चश्मदीदों का कहना है कि घायल छात्र का नाम शादाब आलम है और वह मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का स्टूडेंट है। स्थानीय लोगों को कहना है कि पुलिस खड़े होकर देखती रही और युवक पिस्तौल हवा में लहराता रहता।
https://twitter.com/srivatsayb/status/1222807230573006848
बताया जा रहा है कि ये लोग प्रोटेस्ट करते हुए राजघाट जाने वाले थे। गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम गोपाल है और जेवर का रहने वाला है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि उसने अपना नाम बताया है लेकिन उन्हें शक है कि वह सही बता रहा है। लोगों का कहना है कि वह पिस्तौल लहराते हुए कहा रहा था, “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, दिल्ली पुलिस ज़िंदाबाद!”

