Country

पुलिस बर्बरता के शिकार किसान दम्पति ने पिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

पुलिस बर्बरता के शिकार किसान दम्पति में पिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के गुना में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में एक व्यक्ति को खींचते और डंडे से पिटते हुए पुलिस लेकर जा रही है। जिसके बचाव में एक महिला भी दिख रही है लेकिन उस पर भी पुलिसवाले डंडे बरसाते हैं।

दूसरा वीडियो एक व्यक्ति कुछ ढूंढ रहा है। साथ में एक औरत है और बच्चें हैं। उसके हाथ एक कीटनाशक दवा लगता है। सबके मना करने पर भी वो व्यक्ति दवा पी लेता है। यह देख उसके साथ खड़ी औरत जो उसकी पत्नी है वो भी कीटनाशक दवा खा लेती है। यह वीडियो मीडिया के तरफ से ली जा रही है। लेकिन मीडिया मूकदर्शी बने वीडियो शूट कर रही होती है।

यह दोनों वीडियो के सामने आने के बाद देखने वाला हर व्यक्ति ने कड़ी निंदा की है। वहीं पुलिस की बेहरहमी देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के कलेक्टर और एसपी को तत्काल हटाने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने इस घटना का पूरा वीडियो ट्वीट कर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर कहा, “हमारी लड़ाई इसी सोच और अन्याय के खिलाफ है।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1283611129730588672

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी बुधवार को वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “ये शिवराज सरकार प्रदेश को कहां ले जा रही है? ये कैसा जंगलराज है? गुना में कैंट थाना क्षेत्र में एक दलित किसान दंपति पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज।”

उन्होंने आगे कहा, “यदि पीड़ित युवक का जमीन संबंधी कोई शासकीय विवाद है तो भी उसे कानूनन हल किया जा सकता है, लेकिन इस तरह कानून हाथ में लेकर उसकी, उसकी पत्नी की, परिजनों की और मासूम बच्चों तक की इतनी बेरहमी से पिटाई, यह कहां का न्याय है? क्या यह सब इसलिए कि वो एक दलित परिवार से है, गरीब किसान है?”

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “क्या ऐसी हिम्मत इन क्षेत्रों में तथाकथित जनसेवकों व रसूखदारों द्वारा कब्जा की गई हजारों एकड़ शासकीय भूमि को छुड़ाने के लिए भी शिवराज सरकार तत्परता दिखाएगी? ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसके दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई हो, अन्यथा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।”

दरअसल, मंगलवार को गुना शहर के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिए निर्धारित सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पुलिस की टीम पहुंची और खाली करवाने लगी। इस दौरान किसान ने पुलिस को फसल कट जाने तक रुकने के लिए कहा।

लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। किसान के परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों द्वारा उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। यही नहीं दलित किसान को बचाने आई पत्नी और बच्चों को भी नहीं छोड़ा गया।

किसान और उसका परिवार पुलिस से रहम की भीख मांगता रहा। वीडियो में बच्चों को रोते बिलखते देखा जा सकता है। जब पुलिस नहीं मानी तो उस किसान ने और उसकी पत्नी ने कीटनाशक दवा पी लिया। इसके बाद दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीटीवी के मुताबिक, पीड़ित राम कुमार अहिरवार (38) और सावित्री देवी (35) की हालत स्थिर है।

You may also like