‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जब तक हम उसे सप्रेम याद करेंगे।” अभिनेत्री पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया पोस्ट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है।
पूनम काफी समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। इस पोस्ट से उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा उनके मैनेजर ने भी अभिनेत्री की मौत की खबर सही बताते हुए कहा है कि गुरुवार यानि 1 फ़रवरी की रात को पूनम का निधन हो गया। यह एक दुखद खबर है जिसपर भरोसा करना पूनम को चाहने वाले फैंस सहित सिनेमा के सितारों के लिए भी बहुत मुश्किल है।

पूनम पांडे का जन्म 11 मार्च 1991 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। पूनम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और साल 2011 में कैलेंडर गर्ल्स के रूप में उन्हें पहचान मिली। इसके बाद साल 2013 में इन्होने ‘नशा’ फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
वायरल हो रहा आखिरी वीडियो
https://www.instagram.com/reel/C21gWYrrVFw/?utm_source=ig_web_copy_link
पूनम पांडे के निधन के बाद उनकी आखिरी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वे बिग बॉस में जीत हासिल करने वाले मुनव्वर फारूकी को सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं। मुनव्वर को सपोर्ट करते हुए वह कह रही हैं कि ‘मैं पहले दिन से मुनव्वर को सपोर्ट कर रही थी। मुझे पता था कि ये जीतेगा। मैं उसके साथ ‘लॉकअप’ शो में तीन महीने तक रही थी। उसकी जीत पर मुझे बेहद खुशी है। मेरे भाई को बधाई’।

