Country

भूटान यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान यात्रा के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी ने रवाना होने से पहले उम्मीद जतायी कि भूटान के नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत सार्थक रहेगी और विश्वास जताया कि इससे हमारी मित्रता और मजबूत होगी।  पीएम मोदी का यह दूसरा भूटान दौरा है।

पीएम मोदी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “मैं द्विपक्षीय संबंधों के तमाम पहलुओं पर भूटान नरेश, पूर्व नरेश और वहां के प्रधानमंत्री के साथ सार्थक बातचीत को लेकर आशान्वित हूं। मैं भूटान के रायल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करने को लेकर भी उत्सुक हूं।” उन्होंने कहा मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से हमारी भूटान के साथ वर्षों से जांची परखी मित्रता और मजबूत होगी और  दोनों देशों के लोगों की समृद्धि तथा प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के शुरू में भूटान की इस यात्रा से पता चलता है कि भारत अपने पड़ोसी भूटान के साथ संबंधों को कितना अधिक महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने पिछले वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की स्वर्ण जयंती मिलकर मनायी थी। दोनों देशों की मित्रता विशेष है और भारत की पड़ोसी पहले की नीति का यह महत्वपूर्ण स्तंभ है।

नरेंद्र मोदी की भूटान यात्रा को एक मजबूत भारत-भूटान साझेदारी के लिए एक निरंतरता के रूप में देखा जा सकता है। इस दौरे में दोनों देशों के बीच दस अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।  इस दौरान पांच उद्घाटन भी होने की उम्मीद है, जिसमें मंगदेछु पनबिजली संयंत्र और थिम्फू में इसरो निर्मित पृथ्वी स्टेशन शामिल हैं।इस यात्रा पर भूटान में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि  इस यात्रा में जो भी पहल आप देख रहे हैं, वह भारत के प्रधानमंत्री मोदी के पिछले पांच वर्षों के दौरान किए गए परिश्रम का परिणाम है।

कंबोज ने आगे कहा, भूटान पूरे दिल से भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है। भूटान ने ये भी कहा है कि ये एक विसंगति है कि भारत आज सुरक्षा परिषद में नहीं है, जबकि उसे होना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भूटान में स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री भूटान की रॉयल यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे। जिन समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे उनमें शिक्षा का क्षेत्र भी शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD