प्याज के आसमान छूते मूल्यों से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ चुका है। प्याज के मूल्य का ग्राफ दिन प्रतिदिन ऊपर चढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह प्याज माफियाओं की जमाखोरी बताई जा रही है। प्याज जमाखोर मंडियों पर हावी होकर आम जनता के आंसू निकलवा रहे है। जिसके चलते नैनीताल जिलाधिकारी सविन बंसल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि प्याज़ के जमाखोरों पर जिला प्रशासन की नज़र है, अगर कोई संलिप्तता पाई जाती है तो कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। प्याज माफियाओं द्वारा प्याज़ उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी मण्डी हल्द्वानी तक पहुचने से पहले ही रोक लिया जा रहा है। बारिस के चलते राजिस्थान और महाराष्ट्र में प्याज खेत में ही खराब हो चुका है जिसकी वजह से प्याज की आवक कम हो गई है, बाहरी राज्यो से आने वाला प्याज की लगभग महीने भर तक कम आयात होने के आसार दिख रहें है। नवरात्रि से पहले प्याज़ की बढ़ती दरों से अनुमान लगाया जा रहा है कि दशहरे के बाद प्याज़ के दरों की क्या स्थिति होगी।
प्याज ने रसोई का बिगाड़ा बजट, जमाखोरों पर प्रशासन की नज़र…

