sport

फ़ाइनल के लिए न्यूजीलैंड से आर – पार की जंग आज 

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 के पहले नांकआउट मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड आज आमने सामने होंगे। मैनचेस्टर में आज बारिश की भविष्यवाणी है। हो सकता है यहांहल्की  -फुल्की बारिश हो।

पाटा पिचों की बादशाह मानी जाने वाली भारतीय टीम की अभी तक आईसीसी वर्ल्डकप 2019  में  सिर्फ एक बार  इंग्लैंड के खिलाफ परीक्षा हुई है। वहीं, विश्व कप शुरू होने से पहले 25 मई को अभ्यास मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों के बीच ग्रुप दौर में जो मैच होना था वो बारिश के कारण धुल गया था, लेकिन किस्मत इन दोनों को एक बार फिर आमने-सामने ले आई है वो भी सेमीफाइनल में।

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। लीग चरण में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। एकदिवसीय मैचों के आंकड़ों पर में भारतीय टीम का पलड़ा भरी है। हालांकि विश्वकप में आंकड़े न्यूजीलैंड की टीम के पक्ष में हैं। ऐसे में भारतीय टीम को अगर फ़ाइनल में पहुँचाना है तो अपनी सभी कमजोरियों पर जीत हासिल करनी होगी … 

विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम चाहेगी कि आसमान साफ रहे और वह न्यूजीलैंड पर जीत के साथ फाइनल का टिकट हासिल करें। लेकिन अगर बारिश की  वजह से यह मैच रद्द भी होता है तो टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच जाएगी।

सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए हालांकि रिजर्व डे रखे गए हैं और अगर आज मैच बारिश में धुलता है, तो कल बुधवार (10 जुलाई) को मैच खेला जाएगा। हालांकि यहां जो परेशान करने वाली बात है वो ये है कि बुधवार को भी बारिश की आशंका बताई जा रही है। ऐसे में अगर आज और कल बुधवार को दोनों दिन मैच बारिश के चलते नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया ज्यादा मैच जीतने के आधार पर सीधा फाइनल में पहुंच सकती है।

भारत ने लीग राउंड में कुल 9 मैच खेले, जिसमें से सात जीते और एक मैच गंवाया, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। भारत के खाते में कुल 15अंक  हैं, वहीं न्यूजीलैंड ने 9 मैच खेले, जिसमें से पांच जीते, तीन गंवाए और उनका भी एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा।

हालांकि, उम्मीद यही है कि दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा और जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड में इस विश्व कप में बारिश ने कई बार क्रिकेटरों और फैन्स का मजा किरकिरा किया है। लीग राउंड के दौरान रिजर्व डे नहीं थे, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखे गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD