कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुक्रवार, 16 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश में एंट्री हो गई थी। कल राहुल गांधी की न्याय यात्रा में बिहार के नौबतपुर बॉर्डर से यूपी की सीम में राहुल गांधी ने प्रवेश किया था। कुछ देर में राहुल गांधी सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में पहुंचेंगे और यहां पर एक जनसभा को संबोधित किया।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पुरे होने के बाद अब दूसरी न्याय यात्रा शुरू कर दी है। इसमें यह देश के कोने-कोने में मोजुद जनता से बात करने वाले हैं। और उनकी परेशानियों का समाधान निकालने वाले हैं। यूपी में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का दूसरा दिन है। यह यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची, राहुल गांधी ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वह 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भी काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किये थे। उस समय प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं, लेकिन इस बार अस्वस्थता के कारण वह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाई हैं। वाराणसी में कुछ लोग भगवा झंडे और पोस्टर लेकर कांग्रेस की यात्रा के बीच में आ गए जिस पोस्टर में राहुल गांधी को सनातन विरोधी बताया गया था और लिखा था, ‘भारत में सिर्फ मोदी ही मोदी है।’
राहुल गांधी आज 12 किलोमीटर लंबा रोड शो निकालेंगे. शहर के गोलगड्डा इलाके से इसकी शुरुआत होगी जो मैदागिन, ज्ञानवापी, गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह तक की जाएगी। राहुल गांधी गोदौलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल की वाराणसी के बुनकरों से मुलाकात करने का भी आयोजन किया गया है। राज्य कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, ‘पीएम मोदी का निर्वाचन क्षेत्र होने के अलावा, वाराणसी एक तीर्थ स्थल और प्राचीन ग्रंथों में वर्णित शहर भी है। लोग राहुल गांधी के पांच सूत्री न्याय के वादे का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। अपना दल (कामेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने वाराणसी में कांग्रेस की यात्रा में शामिल हुई हैं।

