entertainment

दंगल मूवी की हिरोइन का निधन

 

बॉलीवुड की बेहद दमदार मूवी ‘दंगल’ सभी की पसंदीदा रही है। इस मूवी की तारीफ इसकी स्टोरी के साथ-साथ उसके किरदार भी लाजवाब रहे हैं। यह फिल्म अपना अलग अस्तित्व बॉलीवुड घराने में रखती है। यह फॅमिली फिल्म रोंगटे खड़े कर देने वाली एक्टिंग से भरी हुई है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। आज, 17 फरवरी 2024, को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है। महज 19 वर्ष की आयु में सुहानी ने इस दुनिया को अलविदा कह देना बेहद आश्चर्यजनक है। खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जा रहा है।

 

कैसे हुआ निधन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके इलाज के लिए वह काफी समय से दवाएं ले रही थीं। उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हो गया। कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है।

बॉलीवुड सफर

 

अभिनेत्री सुहानी भटनागर ने वर्ष 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया। दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए। फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया है। हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया। जिसके बाद वह स्क्रीन पर नहीं दिखी और अब अचानक उनके देहांत की खबर ने सबको आश्चर्य में डाल दिया है।

‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की हैं। फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं। सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 किया गया है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD