दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों खासे परेशान बताए जा रहे हैं। कारण दिल्ली लोकसभा की सातों सीटों का हारना मात्र नहीं हैं। असल कारण है प्रचंड बहुमत से सत्ता में काबिज होने वाली आम आदमी पार्टी में केजरीवाल की कार्यशैली से पनप रहा असंतोष अब विद्रोह की कगार पर आ खड़ा हुआ है। आप विधायकों का एक बड़ा हिस्सा टूट के मुहाने पर है। खबर है कि लगभग 22 से 25 एमएलए पार्टी नेतृत्व से नाराज हो भाजपा ज्वाइन करने का मन बना रहे हैं। खबर यह भी है कि जो एमएलए आप संग ही रहना चाहते हैं, वे भी पार्टी नेतृत्व पर दबाव बना रहे हैं कि अरविंद या तो सीएम रहें या फिर पार्टी अध्यक्ष। दोनों पदों पर उनके काबिज होने के चलते पार्टी का सपोर्ट बेस लगातार घट रहा है। ऐसे में चर्चा जोरों पर है कि केरीवाल जल्द ही सीएम पद छोड़ सकते हैं।
आप में विद्रोह

