कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के लिए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में अशोक गहलोत प्रदेश के नए सीएम होंगे तो वहीं सचिन पायलट डिप्टी सीएम होंगे। इससे पहले सीएम के नाम को लेकर राजस्थान में पैच फसा हुआ था । राजस्थान में अशोक गहलोत के अलावा सचिन पायलट का नाम भी सीएम के रूप में आगे चल रहा था। लेकिन अब राजस्थान की कमान अशोक गहलोत को सोपि गई |
अशोक गहलोत का जन्म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्थान में हुआ। गहलोत ने विज्ञान और कानून में ग्रैजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में पीजी भी किया। अशोक गहलोत के पूर्वजों का पेशा जादूगरी था। गहलोत के पिता स्व. लक्ष्मण सिंह गहलोत जादूगर थे। खुद गहलोत ने भी अपने पिता से ही जादू सीखा था। कुछ समय इस पेशे में हाथ भी आजमाए। लेकिन अशोक जी की किस्मत को यह नागवार गुजरा, उन्हें तो राजनीति के मैदान में जनता के बीच रहना था। वह स्टूडेंट लाइफ से ही राजनीति में दिलचस्पी रखने लगे थे। स्कूली दिनों से ही वे समाजसेवा में भी सक्रिय हो चुके थे। 1973 से 1979 में कांग्रेस के छात्र संगठन, NSUI के राजस्थान प्रेसिडेंट भी रहे। वह पहली बार वर्ष 1980 में जोधपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे।
अशोक गहलोत जी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पी.वी.नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे दो बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। जबकि दो बार मुख्यमंत्री के तौर पर राजस्थान की सरकार का नेतृत्व भी किया। वह पहली बार 1 दिसबंर 1998 में को मुख्यमंत्री बने और पांच साल तक कांग्रेस सरकार चलाई। इसके बाद 2008 में फिर कांग्रेस को सत्ता मिली और इस बार गहलोत ही दूसरी बार मुख्यमंत्री बने।और अब वह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे |

