वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री ने हमेशा दूसरे देशों के कलाकारों का स्वागत दिल खोल के किया है।लेकिन उनमें से कुछ कलाकार ऐसे भी हैं जो यहां आकर केवल यहां के ही हो गए। उनमे से एक है बॉलीवुड के गायक अदनान सामी। जो साल 1999 में भारत आये थे। अदनान सामी ने न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया बल्कि इसी इंडस्ट्री से मिले बेइंतेहा प्यार के चलते यहां हमेशा-हमेशा के बसने का मन भी बना लिया। सिंगर अदनान सामी के भारतीय नागरिकता लेने के बावजूद उनके बेटे अज़ान खान आज भी पाकिस्तानी इंडस्ट्री का हिस्सा बने हुए हैं।
अपने पापा के नक्शे कदम से विपरीत 26 वर्षीय अजान ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खास बातचीत करते हुए बताया आखिरकार उन्होंने पाकिस्तान में बसने और वहां काम करने का फैसला क्यों लिया? अज़ान ने बताया कि
“मैंने पहले कभी इस बारे में बात नहीं की, क्योंकि वह मेरे पिता हैं, मैं उनसे प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं। उनके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय उनके हैं कि वो कहां रहना चाहते हैं। लेकिन मेरे कुछ निर्णय मेरे हैं की मैं कहां रहना चाहता हूं। मैंने पाकिस्तान में काम करने और रहने का विकल्प चुना।”
अपनी बात को जारी रखते हुए अजान ने अपने पिता के साथ संबंधों के बारे में बात करते हुए,
“मेरे पिता एक संरक्षक से ज्यादा मेरे गुरु हैं। कहा जाए तो कोई ऐसा जिससे मैं हमेशा अपने करियर के हर पड़ाव में सलाह लेता हूं। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके साथ मैं अपने काम के बारे में सलाह-मशवरा करता हूं। हमारे बीच एक अजीब सा मजबूत संबंध था, मैंने उनके साथ ज्यादा समय नहीं बिताया और इस कारण से, हमारा रिश्ता एक मित्र या संरक्षक से थोड़ा अलग है।” यहीं एक कारण है जिसकी वजह से मैं कभी ज्यादा इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं करता और दो देशों के हालिया रिश्ते से हम सभी वाकिफ हैं।
इससे पहले अदनान सामी ने हाल ही में भारतीय सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ करते हुए पाकिस्तान का मजाक उड़ाया था। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और अदनान सामी में सोशल मीडिया पर तीखी बहस हो गई थी। अदनान सामी ने ट्विटर पर विंग कमांडर अभिनंदन की तारीफ करते हुए लिखा था – ‘हां वहीं (कमांडर अभिनंदन) जिन्होंने पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान गिराया, चाय पी और वापस आए, उन्हें वीर चक्र भी मिला।’ अदनान सामी के इस ट्वीट से पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन भड़क गए थे और सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने लगे थे।