world

आॅस्ट्रिया में मस्जिदों और इमामों पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने सात मस्जिदों को बंद और कई इमामों को बर्खास्त करने का फैसला लिया है

आॅस्ट्रिया की सरकार ने 8 जुन को एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला करीब 88 लाख की कुल आबादी वाले देश में 6 लाख मुस्लिम आबादी से जुड़ा हुआ है। सरकार ने राजनीतिक इस्लाम और धार्मिक समूहों को विदेशों से मिलने वाले धन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत 7 मस्जिदों को बंद और 40 इमामों को बर्खास्त करने की योजना है।
चांसलर सबैस्टन कुर्ज ने कहा कि सरकार विएना में एक कट्टरपंथी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है और 6 मस्जिदों का संचालन करने वाले समूह अरब रिलिजस कम्यूनिटी को भंग कर रही है। यह कार्रवाई 2015 के एक कानून के तहत की जा रही है। इस कानून के तहत धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी चंदे पर रोक है। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का कर्तव्य है कि वह आॅस्ट्रिया और उसके लोगों के प्रति सकारात्मक विचार रखे। यहां की मुस्लिम आबादी में अधिकांश तुर्की के रहने वाले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD