हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार के आसार नजर आने लगे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पिछले सप्ताह दिल्ली दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। जानकारी के अनुसार सीएम सुक्खू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी शिष्टाचार भेंट की है और 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 1 साल के कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण दिया। साथ ही प्रदेश के विकासात्मक मुद्दे तथा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अहम चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद से कैबिनेट में खाली चल रहे तीन पदों को पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि सीएम सहित कैबिनेट में कुल 12 पद हैं, जिनमें से 9 पद भरे हुए हैं, जबकि तीन खाली हैं। बीते एक साल से लगातार कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें चल रही हैं। हाल ही में चंद रोज पहले सीएम ने हमीरपुर दौरे के दौरान कहा था कि पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद कैबिनेट विस्तार होगा। जिसके बाद मंडी, बिलासपुर, लाहौल स्पीति, चंबा सहित अन्य जिलों से जहां कोई मंत्री नहीं है उन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD