Country

अनंतनाग में सीआपीएफ पर आतंकी हमला

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। अनंतनाग के केपी रोड पर कम से कम दो आतंकियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आटोमेटिक राइफल से हमला किया।

You may also like