Country

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, अपरहण करने के मकसद से आया था आरोपी

हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक लड़की की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लड़की का नाम निकिता है, जो बीकॉम फाइनल ईयर के पेपर देकर वापिस लौट रही थी। तभी वहां तौफिक नाम का लड़का अपने कुछ साथियों के साथ आता है। पहले तो वह लड़की को कार से बाहर खींचने की कोशिश करता है। पंरतु बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर देता है। हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया और मीट की दुकान तोड़ दी। बाद में पुलिस ने भीड़ को समझाया तो मामला कुछ ठंड़ा पड़ा और लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक लड़की के माता-पिता भी सड़क पर जाम लगा कर बैठे हैं।

इससे पहले भी आरोपी तौफिक ने निकिता के साथ बदमीजी की थी। जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी थी और तौफिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। पंरतु बाद में मामला सुलझा दिया गया था। कहा जा रहा है कि तौफिक अपने साथियों के साथ कार में निकिता का अपहरण करने के इरादे से आया था। लेकिन जब अपहरण वाला उसका दांव नहीं चला तो उसने निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

दरअसल निकिता अपने भाई और सहेली के साथ अपना बीकॉम फाइनल ईयर का पेपर देने बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज आई हुई थी। इस बात की जानकारी तौफिक को पहले से थी। पेपर शाम के वक्त था। तभी वहां आई20 से गाड़ी आकर रुकी और तौफिक ने कार से उतरते ही निकिता पर हमला बोल दिया। पहले तो वह उसे खींच कर गाड़ी की तरफ लाने लगा, लेकिन निकिता की सहेली ने इसका विरोध किया। विरोध करने के बाद आरोपी ने पिस्तौल निकाल ली, लेकिन लड़की डरी नहीं। पूरे तमाशे को आने-जाने वाले लोग देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी लड़की की तरफ मदद का हाथ नहीं बढ़ाया, बल्कि तमाशाबीन बने रहे। जब लड़की पर उसकी धमकियों का कोई असर नहीं हुआ तो उसने पिस्तौल से लड़की पर गोली दाग दी। गोली दागने के बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। बाद में लोग चिल्लाने लगे और गुस्साई भीड़ ने वहां एक मीट की दुकान को तहस-नहस कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उसने लोगों को शांत करवाया, जिसके बाद लोग सड़क पर जाम लगा कर बैठ गए।

निकिता के पीछे तौफिक पिछले कई सालों से चक्कर काट रहा था। तौफिक हरियाणा के मेवात जिले का रहने वाला है। मेवात हरियाणा के सबसे पिछड़े  ईलाकों में गिना जाता है। काफी मशक्कत के बाद आरोपी तौफिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निकिता के परिवार वालों का कहना कि, ” यह लव जिहाद का मसला है। हमने अधिकारियों के सामने अपनी मांग रख दी है। वहीं, मां का कहना है कि मेरी बेटी की तरह ही दोषियों का एनकाउंटर किया जाए। जब तक एनकाउंटर नहीं किया जाता, तब तक मैं अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करूंगी। हमारा समाज आज इतना निर्दयी कैसे हो गया हैं कि सरेआम एक लड़की को दिन-दिहाड़े खुले बाजार में एक लड़का गोली मारकर भाग जाता है। और हम उस तमाशे को खुली आंखों से देख रहे हैं। क्या हम सिर्फ बाद में कैंडल मार्च निकालने के लिए लड़की के रेप या हत्या का इंतजार करते है। क्यों नहीं हम अपने लड़कों को ऐसी शिक्षा दे पा रहे हैं कि प्यार में किसी की जान नहीं ली जाती। आज भारत में लाखों युवा ऐसे हैं जिन्हें प्यार का सही अर्थ तक नहीं पता। उन्हें सिर्फ यही पता हैं कि अगर मेरी शादी उससे नहीं होती तो मैं उसको या खुद को मौत के घाट उत्तार लूगा। शायद यह प्यार नहीं पागलपन है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD