world

अमेरिकी सीनेट में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग को रोकने वाला प्रस्ताव खारिज

अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने की रिपब्लिकन सदस्य रैंड पॉल की कोशिश को खारिज कर दिया है। पॉल ने ट्रम्प पर महाभियोग लगाए जाने की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने के संबंध में सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया जिस पर मतदान हुआ और उसे सीनेट ने 55-45 के अंतर से खारिज कर दिया।

गौरतलब है कि अमेरिका के कैपिटल हिल में छह जनवरी को हिंसा भड़काने के आरोप में ट्रम्प पर महाभियोग की प्रक्रिया चलाई जाने का प्रस्ताव किया गया है। प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है, इसलिए महाभियोग का प्रस्‍ताव पारित हो गया। दूसरे चरण में महाभियोग का प्रस्‍ताव ट्रायल के लिए सीनेट में लाया गया। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत हासिल नहीं है।

मंगलवार 26 जनवरी को रिपब्लिकन सदस्‍य पॉल पे ट्रंप पर महाभियोग लगाए जाने की प्रक्रिया को असंवैधानिक करार दिए जाने के संबंध में सीनेट में एक प्रस्‍ताव पेश किया, जिस पर मतदान हुआ और उसे सीनेट ने 55-45 के अंतर से खारिज कर दिया गया। बता दें कि पूर्व राष्‍ट्रपति ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी से हैं।

वर्ष 2019 में भी ट्रंप पर महाभियोग चल चुका है। उनपर 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में जीत के लिए यूक्रेन से मदद लेने का आरोप था। उस समय चर्चा थी कि जो बाइडन और उनके बेटे हंटर बाइडन के यूक्रेन में काफी आर्थिक लेनदेन हैं, और ट्रंप चाहते थे कि ये आर्थिक लेनदेन जनता की नजर में आए ताकि बाइडन की छवि खराब हो सके।

You may also like

MERA DDDD DDD DD