कोरोना महामारी को प्रकोप देश में कुछ कम जरुर हुआ है लेकिन खतरा बराबर बना हुआ है। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं वहीं दिल्ली में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। नेता-अभिनेता कोई भी कोरोना की चपेट से अपने नहीं बचा सका। हर दिन किसी न किसी मंत्री या अभिनेता की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आती है। इस बीच केंद्रीय व टैक्सटाईल मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीट हैंडल से ट्वीट के माध्यम से दी है।
https://twitter.com/smritiirani/status/1321436270736875524?s=20
स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि ” मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है इस बीच जो लोग मेरे साथ संपर्क में आए हैं वे भी अपनी जांच करा लें।
कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना दोबारा पैर पसार रहा है। क्योंकि पिछले 41 दिनों बाद कोरोना के इतने ज्यादा मामलें दिल्ली में देखने को मिले है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 4853 नए मामले सामने आए हैं। अब तक दिल्ली में 6356 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। वहीं, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,64,341 है। इस महामारी से 3,30,112 लोग ठीक भी हुए हैं।

