उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। पीड़िता को गुरुवार को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था। सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ‘हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्ट आया। हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई।’ इस घटना के बाद अब कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने उन्नाव पहुँच चुकी है।
You may also like
Latest news
Author chanchal Raghav Trainee
उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन उपचुनावों में सबसे दिलचस्प सीट रामपुर की है। इस चुनाव में बीजेपी आजम...
Read More
Latest news
पुरुलिया में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली। ममता सरकार को निशाने पर लिया। कहा- लोकतंत्र में इससे ज्यादा शर्मनाक बात नहीं हो...
Read More
Latest news
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का पार्थिव शरीर कैलाश कॉलोनी स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रविवार को दोपहर...
Read More
Latest news
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ गुरूवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये जबकि सेना का एक...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग...
Read More