उत्तर प्रदेश पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर आज छापेमारी की। इस छापेमारी में चोरी की दो सौ से ज्यादा किताबें बरामद हुई हैं। पुलिस ने जानकारी कि मदरसा से चोरी हुई किताबें मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी से मिलीं। इस मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने पर महिला समेत पांच को हिरासत में लिया गया है।