भारत धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल होने की ओर अग्रसर है। साथ ही अधिकतर लोग अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन केवल स्मार्टफोन यूजर ही कर पाते हैं। साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन अब एक मोबाइल निर्माता कंपनी ने फीचर मोबाइल के लिए एक नई पेमेंट ऐप लॉन्च की है। इस नई पेमेंट ऐप में आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस ऐप को बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के चलाया जा सकता है।
ऐप का नाम Lava pay है। ऐप हाई सिक्योरिटी स्टैण्डर्ड के साथ आता है। साथ ही यह फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए डिजिटल पैमेंट को बेहद आसान बनाता है। सबसे बढ़िया बात तो यह है कि इससे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी आवश्यकता नहीं होगी। इसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जो बेहद ही आसान इंटरफेस के साथ आता है।

क्या है प्रक्रिया
ऐप से पेमेंट करने के लिए जिसे पैसे ट्रांसफर करना है पहले यूजर को फोन नंबर इंटर करना होगा। इसके बाद अमाउंट और ट्रांजेक्शन पास कोड एंटर करना होगा। जैसे ही ट्रांजेक्शन पूरा हो जाएगा उसके बाद पैसे भेजने वाले और रिसीव करने वाले के पास अलर्ट नोटिफिकेशन आ जाएगा। इसके साथ ही LAVA ऐप के जरिए यूजर्स अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर पाएंगे। यह ऐप कंपनी के अपकमिंग फीचर फोन्स में प्री-इंस्टॉल्ड होगी।
लावा इंटरनेशनल प्रोडक्ट हेड तेजेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में लगभग 500 मिलियन फीचर फोन यूजर्स हैं। इनमें से ज्यादातर यूजर्स अभी भी अपने फोन पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की कमी के चलते ऑफलाइन लेन-देन करते हैं। LAVA Pay इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना ही डिजिटल वित्तीय लेन-देन करने में यूजर्स की मदद करेगा। हमें उम्मीद है कि इस ऐप को यूजर्स द्वारा अच्छी तरह से स्वीकार किया जाएगा और यह फीचर फोन यूजर्स के लिए भविष्य में लेनदेन करने का तरीका बदल देगा। LAVA Pay सरकार की डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने में मदद करेगी।

