Country

CM शिवराज के वायरल ऑडियो से MP की राजनीति में आया भूचाल

CM शिवराज के वायरल ऑडियो से MP की राजनीति में आया भूचाल

मध्य प्रदेश में विधानसभा के उप चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वायरल हुई ऑडियो ने एमपी की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस ऑडियो के वायरल होने से खुद बीजेपी सरकार बैकफुट पर आ गई है। वायरल ऑडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साफ-साफ कहते नजर आ रहे हैं कि आलाकमान के इशारे पर उन्होंने कमलनाथ सरकार को गिराया था।

जबकि देश के गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कह चुके हैं कि कमलनाथ सरकार गिराने में उनकी या उनकी पार्टी की कोई भूमिका नहीं रही थी। अमित शाह ने यह भी कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कॉन्ग्रेस से आने के बाद ही उनकी सरकार बन पाई थी।

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1270653329761320960

 

फिलहाल मध्य प्रदेश की राजनीति में कोरोना काल के बीच कांग्रेस को सत्तासीन पार्टी पर वार करने का मौका मिल चुका है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने एक ट्वीट जारी करके कहा कि यदि किसी भी सोर्स से प्राप्त हुई यह ऑडियो सही है तो यह देश देश के लिए सबसे शर्मनाक है।

केंद्र के षड्यंत्र से विपक्ष की राज्य सरकारें गिराना भाजपा की अल्पकाल में जीत जरूर है। मगर हमारे संविधान और प्रशासन मूल्यों की हार है । पैसे के दम पर सरकारे बनाना या गिराना छोटी मानसिकता का प्रतीक है।

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक ट्वीट जारी कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के झूठ की पोल अब सबके सामने आ चुकी है।

यह ऑडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इंदौर दौरे पर गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान ऑडियो रिकॉर्ड किया गया है।

 

इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए, नहीं तो ये बर्बाद कर देगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना क्या सरकार गिर सकती थी? दूसरा तरीका नहीं था।

कांग्रेस कह रही है कि धोखा सिंधिया और तुलसी सिलावट ने दिया है, जबकि सच यह है कि धोखा कांग्रेस ने दिया है। आप बताइए, अगर तुलसी विधायक नहीं बने तो क्या मैं सीएम रहूंगा, क्या प्रदेश में भाजपा की सरकार रहेगी?

You may also like

MERA DDDD DDD DD