ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ ने 19 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। साल की सबसे बड़ी फिल्मों को ‘वॉर’ ने बखूबी पछाड़ दिया है। अपने धुआंधार प्रदर्शन से ‘वॉर’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि इतिहास भी रच दिया। विदेशी स्तर पर भी ‘वॉर’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है, जो कि अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है। 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली ‘वॉर’ हिंदी सिनेमा की आठवीं फ़िल्म बन चुकी है। ‘वॉर’ ने सलमान ख़ान की ‘सुल्तान’ और रणवीर-दीपिका की ‘पद्मावत’ को भी पछाड़ दिया है।
25 अक्टूबर से अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘हाउसफुल’ 4 रिलीज़ हो रही है, जिसके बाद वॉर की गति काफ़ी कम होने की सम्भावना है,
हाउसफुल के अलावा ‘सांड की आंख’ और ‘मेड इन चाइना’ भी सिनेमाघरों में पहुंचेंगी। इस आधार पर माना जा रहा है कि सलमान ख़ान की बजरंगी भाईजान के क़रीब पहुंचना ‘वॉर’ के लिए मुश्किल होगा।

