नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को मनी लाॅन्ड्रिंग के सिलसिले में गिरफ्तार कर किया है। मामला महाराष्ट्र में पीएमसी बैंक में 4,300 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। कपूर फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले वर्ष मार्च में 63 वर्षीय कपूर को वित्तीय अनियमितताएं और यस बैंक के कई बड़े कर्जदारों को दिए गए कर्ज के बदले उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मिले रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। राणा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। यह मामला पीएमसी बैंक में कथित कर्ज धोखाधड़ी से जुड़ा है। ईडी ने पिछले सप्ताह मुंबई और पालघर जिले में वसई-विरार इलाकों में वीवा ग्रुप के परिसरों पर छापे मारे थे।
महाराष्ट्र के विधायक और बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) दल के प्रमुख हितेन्द्र ठाकुर द्वारा प्रवर्तित है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब और महाराष्ट्र को-अपरेटिव (पीएमसी) बैंक में कथित कर्ज धोखाधड़ी जांच मामले में अक्टूबर, 2019 में मनी लाॅन्ड्रिंग का आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लि (एचडीआईएल), उसके प्रवर्तकों राकेश कुमार वधावन, उनके बेटे सारंग वधावन, बैंक के पूर्व चेयरमैन वारयाम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जाय थामस के खिलाफ दर्ज किया गया है।

