उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होना लगभग तय माना जा रहा है। जिसमें एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है और साइकिल की सवारी छोड़ कमल का दामन थामने वाले दारा सिंह चौहान भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। ये कयास तब लगाए जा रहे हैं, जब बीते दिनों सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के साथ ही राजभर का प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा था। ठीक ऐसी ही स्थिति दारा सिंह चौहान को लेकर भी। मगर घोसी सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में दारा सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद दारा के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि दारा सिंह को एमएलसी बनाकर योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। एक तरफ जहां कुछ मौजूदा मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल होना लगभग तय है। अब देखना यह होगा की राजभर और दारा सिंह चौहान योगी कैबिनेट में मंत्री बनने के सपने को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD