शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे से पहले विवाद शुरू हो गया है. रामजन्मभूमि विवाद में पक्षकार इकबाल अंसारी ने हिंसा और आगजनी का खतरा जताया है. इकबाल अंसारी का कहना है कि डर सता रहा है कि भीड़ से आगजनी और तोड़फोड़ ना हो जाए और इसीलिए उन्होंने 24 तारीख को अयोध्या से पलायन करने की बात कही है.इकबाल अंसारी ने कहा, ”हम तो खुद घबराए हुए हैं कि अयोध्या में भीड़ बढ़ेगी तो क्या होगा, हम करेंगे क्या यहां अकेले ? यह वही लोग हैं जिन्होंने 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी थी, कोई भी मुसलमान मस्जिद को बचाने वहां नहीं गया लेकिन फिर भी मुसलमानों घर में लूटपाट तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. अब एक बार फिर अयोध्या उसी घटना की तर्ज पर आगे बढ़ती दिख रही है, जिससे अयोध्या में रहने वाले चंद मुसलमान परिवारों को और मुझ को खतरा महसूस हो रहा है. अगर हमारी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई गई तो हम घर पलायन करने को मजबूर होंगे.’
You may also like
Latest news
विधान परिषद सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत (21) की रविवार को दारुलशफा बी ब्लाक स्थित विधायक निवास में गला घोंटकर हत्या कर दी...
Read More
Latest news
पिछले कुछ समय से लगातार विरोधाभासी बयान देने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अयोध्या जाने वाले हैं जहां वह...
Read More
Latest news
फ्रांस में हाल ही में बड़े पैमाने पर हुए यलो वेस्ट आंदोलन की तर्ज पर ताइवान में भी इस आंदोलन ने जोर पकड़ लिया...
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
जामिया के सैकड़ों छात्र CAB के खिलाफ सड़क पर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- आंसूगैस के गोले भी छोड़े.
Read More
Latest news
Author दि संडे पोस्ट डेस्क
राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं...
Read More