ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री को शाह बानो याद है. क्या उन्हें तबरेज़ अंसारी, अख़लाक और पहलू खान याद नहीं? क्या उन्हें याद नहीं कि उनके मंत्री ने अलीमुद्दीन अंसारी के हत्यारों को हार पहनाए थे? अगर कोई ‘नाली’ वाली टिप्पणी कर रहा है, तो आप मुस्लिमों को आरक्षण क्यों नहीं दे देते? आपकी पार्टी से कोई भी मुस्लिम सांसद नहीं आता. उन्हें कौन पीछे रखे हुए है? आप, उनकी बातों और विचारों में अंतर है. बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिए नरसिम्हा राव ज़िम्मेदार थे, वह प्रधानमंत्री होते हुए भी कुछ नहीं कर सके. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो अपनी विचारधारा पर काम करना चाहते हैं.