Latest news

ओवैसी ने मौर्या के राम मंदिर बयान को कहा बेकार

राम मंदिर के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के मौर्य के बयान पर राजनीती शुरू हो गई है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर हमारे पास तीन विकल्प हैं. पहला इस मामले में कोर्ट का निर्णय जल्द आएगा. दूसरा हम इस मुद्दे को बातचीत से सुलझा लेंगे. इसके अलावा हमारे पास तीसरा विकल्प भी है. अगर जरूरत हुई तो हम संसद के अंदर कानून बनाकर मंदिर निर्माण कराएंगे. उनके इस बयान के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान आया है.
ओवैसी ने कहा, जब अयोध्या मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसे में उनके पास इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उनका ये बयान बुरा ही नहीं बेकार भी है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, इस मामले में दो विकल्प हैं. दोनों  समाप्त होने के बाद हम तीसरे विकल्प पर हम जाएंगे. अगर उसके पहले हम तीसरे विकल्प पर पहुंचते हैं तो कांग्रेस विरोध करेगी, क्योंकि वह कोर्ट में भी हमारा विरोध कर रही है. कांग्रेस संसद में भी हमारा विरोध करेगी. हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द कोर्ट से फैसला हो जाए या आपसी सहमति से बात बन जाए. संख्या बल हमारे पास अभी कम है. राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है यह कोई पॉलिटिकल स्टंट नहीं है. हमारे पास तीसरा विकल्प संसद से कानून बनाने का मौजूद है.

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like