पटना। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना एम्स प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है। कन्हैया के अलावा सुनील कुमार और 80 से 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ जूनियर डॉक्टर्स से झगड़ा करने के आरोप में फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
इस घटना के बाद डॉक्टर्स हड़ताल परचले गए जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों का आरोप है कि कन्हैया रात को एम्स में भर्ती अपने एक मित्र और एआईएसएफ नेता सुशील कुमार से मिलने यहां पहुंचे थे। उनके साथ करीब 40-50 समर्थकोंं ट्रॉमा इमरजेंसी में जाने का प्रयास किया। जब उन्हें सुरक्षा गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो गार्ड के साथ मारपीट की गई।
