केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को सोमवार रात को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. एम्स प्रशासन के अनुसार 64 वर्षीय प्रसाद रात लगभग आठ बजे एम्स पहुंचे. ‘फिलहाल वह कुछ समय तक चिकित्सा निगरानी में रहेंगे. उन्हें पल्मोनरी चिकित्सा विभाग में भर्ती कराया गया है.’