आम चुनावों के नजदीक आते-आते पीएम मोदी के भाषणों का सुर पूरी तरह से बदल चुका है। अब वे विकास के मुद्दे को पूरी तरह भूल केवल और केवल राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते घूम रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि राहुल गांधी के आक्रामक तेवरों का जाल पीएम को बुरी तरह उलझा चुका है। ‘देश का चौकीदार चोर है’, को राहुल ने पिछले दिनों संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में धारदार हथियार बना इस्तेमाल किया। मोदी अब उसके जवाब में ‘नामदार परेशान हैं’ जैसे जुमलों का सहारा ले रहे हैं। जाहिर है राहुल ने मोदी को डिफेंसिव कर डाला है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि कई बड़े नेता पीएम की इस शैली से सहमत नहीं हैं लेकिन कोई भी उनको सलाह देने से बच रहा है। कारण पीएम मोदी आमतौर पर किसी से सलाह मशविरा करना सख्त नापसंद जो करते हैं।
राहुल से परेशान मोदी

