नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। यूपी-बिहार से लेकर बंगलूरू में असर देखने को मिल रहा है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं उत्तर प्रदेश, कर्नाटक के कई हिस्सों में बड़े प्रदर्शन की संभावना है। जिसको देखते हुए धारा 144 लागू की गई है।