उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी नहीं रहे। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। तिवारी अपने पीछे पत्नी उज्वला और पुत्र रोहित शेखर को छोड़ गए हैं। तिवारी केंद्र में वित्त, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।
